मीडिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसीपी बिल्हौर ने रविवार की देर रात अरौल थाना क्षेत्र में गांजा से लदा एक ट्रक व बुलेरो पकड़ी। दोनों गाड़ियों में 346 क्विंटल गांजा लदा हुआ था। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर समय चार लोगों को गिरफ्तार कर जांच शुरू की है।
सूत्रों की माने तो, गांजा उड़ीसा से लाया जा रहा था, जिसकी सप्लाई कानपुर देहात में होनी थी। पुलिस ने माल खरीदने वाले को भी गिरफ्तार कर लिया है।
एसीपी बिल्हौर सुमित सुधाकर रामटेके ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अरौल थानाक्षेत्र से गुजर रहे एक ट्रक को जांच पड़ताल के लिए रोका। इस ट्रक में गांजा लदा हुआ था। पूछताछ में पता चला कि आगे एक बुलेरो भी चल रही है, जिसमें भी गांजा है। पुलिस ने कुछ दूरी पर बुलेरो को भी पकड़ा। बुलेरो में चार बोरी और ट्रक में 12 बोरी गांजा लदा हुआ था, जिसका कुल वजन 346 क्विंटल निकला।
पुलिस ने इस मामले में कानपुर देहात के शिवली के गांव अनोह निवासी श्याम सिंह, हरियाणा के फतेहाबाद निवासी सुखविंदर सिंह, अमृतसर निवासी ट्रक ड्राइवर बलजीत सिंह और क्लीनर हरियाणा के सिरसा निवासी कुलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

