खतरे में हैं Ajay Devgn के खुद के रिकॉर्ड, Singham Again से पहले इन मूवीज से उड़ा चुके हैं गर्दा

खतरे में हैं Ajay Devgn के खुद के रिकॉर्ड, Singham Again से पहले इन मूवीज से उड़ा चुके हैं गर्दा

अजय देवगन की सिंघम अगेन बॉक्‍स ऑफिस पर दहाड़ रही है। पांच दिन में ही फिल्म ने 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और इसी साल रिलीज हुई ब्‍लॉकस्‍टर शैतान को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। आज आपको अजय देवगन की उन फिल्मों के बारे में बताएंगे जिन्होंने सिंघम अगेन से पहले बॉक्स ऑफिस पर नोट छापे थे।

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अजय देवगन ने तीन दशकों से अधिक समय से इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। अभिनेता ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं और इस भीड़ में भी खुद को साबित कर पहचान बनाई है।

अजय देवगन ने फिल्म फूल और कांटे से डेब्यू किया था। तभी से उनकी लंबी फैन फॉलोइंग है। फिलहाल एक्टर बॉक्स ऑफिस पर सिंघम अगेन की सफलता एंजॉय कर रहे हैं। ये एक मल्टी स्टारर फिल्म थी जिसमें अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जैसे सितारे भी नजर आए। रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंघम अगेन ने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। आज आपको सिंघम अगेन के अलावा अजय देवगन के करियर की बेस्ट फिल्मों के बारे में बताएंगे।

तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर

ओम राउत द्वारा निर्देशित, तानाजी में अजय देवगन, सैफ अली खान और काजोल मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस पीरियड ड्रामा में अजय देवगन को मराठा योद्धा, तानाजी मालुसरे के वास्तविक जीवन के चरित्र को पर्दे पर दिखाया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया। दुनियाभर में इसने 358 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की जबकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 280  इस हिसाब से तान्हाजी अजय देवगन की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *