‘पनौती कहकर कई फिल्मों से निकाला..’ सालों बाद छलका विद्या बालन का दर्द, Viral Video कर देना हैरान!

‘पनौती कहकर कई फिल्मों से निकाला..’ सालों बाद छलका विद्या बालन का दर्द, Viral Video कर देना हैरान!

Vidya Balan Panauti Video-

आज मंजुलिका का नाम सामने आता है तो एक ही चेहरा नजर आता है वो हैं विद्या बालन। तीन फिल्मों में कई लोगों ने मंजुलिका बनने की कोशिश की लेकिन विद्या बालन का अंदाज अलग है।

अपने दमदार अभिनय से लोगों को चौंकाने वाली विद्या बालन के साथ काम करने के लिए लोग बेचैन रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक वक्त था जब विद्या को फिल्मों से ये कहकर निकाल दिया जाता था कि वो पनौती हैं?

जी हां, ये सच है और इसका खुलासा खुद विद्या ने किया है। भूल भुलैया 3 की प्रमोशन के दौरान instant bollywood से बात करते हुए विद्या बालन ने ये खुलासा किया है।

पनौती कहकर फिल्म से निकाला

विद्या बालन इस वीडियो में कह रही हैं, ”बहुत सी फिल्मों से मैं इस वजह से निकाली गई कि ये लड़की पनौती है। मैने एक मलयालम फिल्म की शूटिंग शुरु की थी और उस फिल्म की शूटिंग बीच में बंद पड़ गई और फिर उन्होने कहा कि, नहीं नहीं ये लड़की पनौती है, क्योंकि जब से वो इस फिल्म से जुड़ी है इस फिल्म में प्रॉब्लम शुरु हुए हैं और अब ये फिल्म बंद ही पड़ गई। बहुत सारी फिल्मों से मैं इस वजह से निकाली गई। आप विश्वास करना शुरु कर देते हैं। मुझे लगा था कि मैं कहीं पनौती तो नहीं हूं, फिर मुझे लगा था कि शायद मेरा सपना कभी पूरा नहीं होगा। वो मेरे लिए काफी मुश्किल समय था।”

भूल भुलैया 3 विद्या बालन इस वक्त फिल्म भूल भुलैया 3 को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में भी उन्होने मंजुलिका के पुनर्जन्म का किरदार निभाया है। लोगों ने फिर से उनका किरदार काफी पसंद किया है।

जब कपिल ने विद्या से पूछा कि जिन आ जाए तो वो क्या विश मांगेंगी तो उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, “क्या हम जल्दी से जल्दी भूल भुलैया 4 की घोषणा करेंगे। अनीस भाई को मैं पटाने की कोशिश कर रही हूं।

अनीस बज्मी ने अपनी इच्छा साझा करते हुए कहा, “मैंने कई फ़िल्में लिखी हैं। हर बार, जब मैं कोई फ़िल्म लिखता हूँ, तो मेरी एक ही इच्छा होती है कि ‘अच्छा सेकंड हाफ़ लिखो। इंटरवल तक मैं अच्छा लिखता हूँ, बस अच्छा सेकंड हाफ़ मुझे दे दो।”

द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीज़न 2 पर भूल भुलैया 3 का एपिसोड एक शानदार दिवाली ट्रीट साबित हुआ। दर्शक नेटफ्लिक्स पर पूरा एपिसोड स्ट्रीम कर सकते हैं।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *