विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर 3 नवंबर से 7 नवंबर तक ऑस्ट्रेलिया की पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। मीडिया सूत्रों के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया की पांच दिवसीय यात्रा पर गए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आज पहले ब्रिसबेन के रोमा स्ट्रीट पार्कलैंड्स में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और साथ ही भारत के नए महावाणिज्य दूतावास का उद्घाटन भी किया।
जयशंकर ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, आज ब्रिस्बेन में भारत के नए महावाणिज्य दूतावास का औपचारिक रूप से उद्घाटन करते हुए खुशी हो रही है। यह क्वींसलैंड स्टेट के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करने, व्यापार, शैक्षिक संबंधों को बढ़ावा देने और प्रवासी समुदाय की सेवा करने में योगदान देगा।

मीडिया की माने तो, इस दौरान उन्होंने कहा, आज ब्रिस्बेन में क्वींसलैंड की गवर्नर डॉ. जीनेट यंग से मिलकर प्रसन्नता हुई। क्वींसलैंड राज्य के साथ आर्थिक, व्यापारिक और निवेश सहयोग को मजबूत करने के अवसरों तथा तरीकों पर चर्चा की।” इस दौरान विदेश मंत्री ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की। उन्होंने एक्स पर कहा, आज सुबह ब्रिस्बेन के रोमा स्ट्रीट पार्कलैंड्स में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। शांति और सद्भाव का उनका संदेश दुनिया भर में गूंजता है।

