गोविंदपुरा में बन रहा शिक्षा का नया आयाम: मंत्री विश्वास सारंग ने शासकीय सांदीपनि विद्यालय निर्माण कार्य का लिया जायजा

गोविंदपुरा में बन रहा शिक्षा का नया आयाम: मंत्री विश्वास सारंग ने शासकीय सांदीपनि विद्यालय निर्माण कार्य का लिया जायजा

भोपाल, 12 जुलाई 2025 (तमाशा संवाददाता)
सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने शनिवार को नरेला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत निर्माणाधीन गोविंदपुरा शासकीय सांदीपनि विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण की प्रगति का विस्तार से जायजा लिया और कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री सारंग ने निर्माण में हो रही देरी पर असंतोष जताते हुए अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया कि कार्य को तय समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में अधोसंरचना को प्राथमिकता दे रही है और यह विद्यालय उसी दिशा में एक सशक्त कदम है।

शासकीय विद्यालयों को निजी स्कूलों से अधिक उन्नत बनाएंगे

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा अधोसंरचना को सुदृढ़ करने का कार्य तेजी से हो रहा है। उन्होंने बताया कि यह विद्यालय न केवल सरकारी शिक्षा व्यवस्था को सशक्त करेगा, बल्कि निजी विद्यालयों से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। गोविंदपुरा क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए यह विद्यालय एक महत्त्वपूर्ण सौगात सिद्ध होगा।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप हो विकास

मंत्री श्री सारंग ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यालय भवन की बैठक व्यवस्था नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लागू की गई नई शिक्षा नीति के अनुसार शिक्षा में नवाचार, समावेश और गुणवत्ता का समावेश होना चाहिए, और इसी सोच के तहत सांदीपनि विद्यालयों का निर्माण किया जा रहा है।

मॉडल स्कूल के रूप में होगा विकास

श्री सारंग ने बताया कि गोविंदपुरा शासकीय सांदीपनि विद्यालय को स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के स्तर पर विकसित किया जा रहा है। विद्यालय में आधुनिक क्लासरूम, विज्ञान, गणित एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, डिजिटल शिक्षण कक्ष, स्वच्छता के लिए पर्याप्त शौचालय, खेल मैदान और बास्केटबॉल कोर्ट जैसी सुविधाएं शामिल होंगी।

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी, निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि तथा अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *