BL Awards 2024 winner Priyanka Chahar Choudhary Video: बॉलीवुडलाइफ अवॉर्ड्स 2024 में फैशनिस्टा ऑफ द ईयर का खिताब झटकने वाली टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी की खुशी का कोई भी ठिकाना नहीं है। एक्ट्रेस ने इस अवॉर्ड को अपने नाम करते ही फैंस और बॉलीवुडलाइफ को शुक्रिया अदा किया है।
टीवी के पॉपुलर शो उडारियां से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी की फैन फॉलोइंग दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। बिग बॉस 16 का हिस्सा बनने के बाद प्रियंका चाहर चौधरी ने मुड़कर पीछे नहीं देखा। प्रियंका चाहर चौधरी को फैंस ने एक बार फिर से मुस्कुराने की वजह दे दी है। बीते दिनों ही प्रियंका ने बॉलीवुडलाइफ अवॉर्ड्स के 5वें संस्सकरण में एक ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। बता दें कि प्रियंका चाहर चौधरी को ये अवॉर्ड टीवी कैटेगरी में मिली है। बॉलीवुडलाइफ अवॉर्ड 2024 पाते ही प्रियंका चाहर चौधरी की खुशी का कोई भी ठिकाना नहीं है। एक्ट्रेस ने अपनी खुशी जाहिर करके हुए बॉलीवुडलाइफ के रीडर्स और जूरी मेंबर का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया है।

प्रियंका ने जताया फैंस का आभार
प्रियंका चाहर चौधरी ने बॉलीवुडलाइफ अवॉर्ड्स 2024 की टीवी कैटेगरी में फैशनिस्टा ऑफ द ईयर का खिताब अपने नाम किया है। इस अवॉर्ड को अपने नाम करने के बाद प्रियंका की खुशी देखते ही बन रही है। प्रियंका ने अपने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा है, ‘शुक्रिया बॉलीवुडलाइफ फैशनिस्टा ऑफ द ईयर अवॉर्ड देने के लिए। ये काफी आश्चर्यजनक है कि फैशन में ये मेरा दूसरा अवॉर्ड है। आप सभी लोगों का शुक्रिया। इससे साबित होता है कि आपको अलग दिखने के लिए ट्रेंड को फॉलो करने की जरूरत नहीं है। आप रीयल बने रहिए।’
नागिन 7 से भी जुड़ चुका है प्रियंका का नाम
अवॉर्ड इवेंट से प्रियंका चाहर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस फंक्शन अटेंड करने के लिए जाती हुई दिख रही हैं। इस बीच उनके सामने 110 साल की पद्मश्री से सम्मानित सालुमारदा थिमम्क्का आ गईं। उन्हें देखते ही एक्ट्रेस तुरंत रुक गईं। सालुमारदा थिमम्क्का से प्रियंका मिली, उनसे बात की और आखिर में पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया।
सोशल मीडिया पर प्रियंका चाहर का ये वीडियो सामने आते ही फैंस के बीच वायरल हो गया। एक्ट्रेस की इस समझदारी भरे नेचर को देखर फैंस अपने चहेती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
लोगों ने लुटाया प्यार
प्रियंका चाहर के इस वीडियो पर लोगों ने कमेंट कर उनकी तारीफ की। एक यूजर ने एक्ट्रेस के लिए कहा, “प्रियंका बहुत अलग हैं और इसलिए हर कोई उनसे प्यार करता है और कैसे न करे। प्रियंका आपके लिए अफ्रीका से ढेर सारा प्यार भेज रहा हूं।” एक अन्य यूजर ने कहा, “वाह प्रियंका। आपमें कुछ तो बात है जो इंस्पायरिंग है। मैं आपकी तरह बनना चाहूंगा। आपको हमेशा प्यार, सम्मान और सपोर्ट करुंगा।” एक्ट्रेस के बैकग्राउंड की तारीफ करते हुए एक यूजर ने कहा- “ये आर्मी परिवार की बच्ची है लेकिन परवरिश ऐसे हुई है। इन पर गर्व होता है।”

