Poll Updates: CM सोरेन ने BJP पर बौद्धिक जहर फैलाने का लगाया आरोप; कांग्रेस बोली- राज ठाकरे पर बात जरूरी नहीं

Poll Updates: CM सोरेन ने BJP पर बौद्धिक जहर फैलाने का लगाया आरोप; कांग्रेस बोली- राज ठाकरे पर बात जरूरी नहीं

Maharashtra, Jharkhand Election 2024 Updates :महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के साथ ही उपचुनाव पर इस समय सबकी निगाहें बनी हुईं है। विभिन्न पार्टियां व्यापक स्तर पर चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। आइये जानते हैं चुनाव से जुड़े अपडेट्स…

महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों के साथ ही देश भर में 14 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों और दो राज्यों की दो लोकसभा सीटों पर भी उपचुनाव को लेकर इस दिनों देश की सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। आइये जानते हैं कि उपचुनाव और विधानसभा चुनाव को लेकर देश में क्या चल रहा है। आज किस राज्य में कौन-कौन से नेता चुनाव प्रचार करेंगे..

एनसीपी अजीत पवार गुट ने जारी किया घोषणापत्र 

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और महायुति के घटक एनसीपी अजती पवार ने भी घोषणापत्र जारी किया है। पार्टी अध्यक्ष अजीत पवार ने बारामती में जारी घोषणापत्र में 11 वादे किए हैं। लाडली बहिन योजना में मौजूदा मासिक मिलने वाली राशि 1500 को बढ़ाकर 2100 रुपये करने की घोषणा की है। इसी प्रकार किसानों के लिए पार्टी ने शेतकारी सम्मान निधि को 12000 से बढ़ाकर 15000 रुपये प्रति वर्ष करने का वादा किया है। इसके अलावा पार्टी ने किसानों की ऋण माफी और एमएसपी के तहत बेची जाने वाली फसलों पर 20 फीसदी अतिरिक्त सब्सिडी देने का वादा किया है। घोषणा पत्र में पार्टी ने धान की फसल उगाने वाले किसानों को प्रति हेक्टेयर 25,000 रुपये बोनस देने का आश्वासन दिया है। वहीं 25 लाख रोजगार पैदा करने और 10 लाख छात्रों को प्रति माह 10,000 रुपये स्टाइपेंड देने का वादा किया है। उल्लेखनीय है कि पार्टी महाराष्ट्र में 52 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

कांग्रेस नेता मोहन प्रकाश को महाराष्ट्र चुनाव के लिए विदर्भ का वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को अपनी पार्टी के सहयोगी मोहन प्रकाश को महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए विदर्भ क्षेत्र का वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया। इस संदर्भ में एआईसीसी महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल के हवाले से एक बयान भी जारी किया गया है। इसमें कहा गया कि प्रकाश की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से होगी।

गौरतलब है कि कांग्रेस 288 सदस्यीय राज्य विधानसभा का चुनाव शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के साथ गठबंधन में लड़ रही है। तीनों दल विपक्षी गुट महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के घटक हैं।

 शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ ‘पार्टी विरोधी’ गतिविधियों के लिए निलंबित  

 ठाणे जिले के कल्याण से विवादास्पद शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ और सत्तारूढ़ दल के नौ अन्य सदस्यों को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रक्रिया के दौरान “पार्टी विरोधी” गतिविधियों के लिए निलंबित कर दिया गया है। महेश गायकवाड़ इस साल फरवरी में तब सुर्खियों में आए जब पुरानी दुश्मनी को लेकर उल्हासनगर शहर के एक पुलिस स्टेशन के अंदर भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ ने उन्हें गोली मार दी।

इस बारे में बुधवार को शिव सेना के कल्याण जिला प्रमुख गोपाल लांडगे द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि महेश गायकवाड़ सहित संगठन के सदस्य “पार्टी विरोधी” गतिविधियों में शामिल थे और वर्तमान चुनावों में नेतृत्व के निर्देशों का पालन नहीं किया।

वहीं, भाजपा ने कल्याण मंडल के अध्यक्ष वरुण पाटिल को छह साल के लिए निलंबित कर दिया है, जो 20 नवंबर के विधानसभा चुनाव में कल्याण पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण से शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ और महायुति के नौ अन्य सदस्यों को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान कथित तौर पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के लिए निलंबित कर दिया गया। महेश गायकवाड़ इस साल फरवरी में चर्चा में आए थे, जब भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ ने पुरानी रंजिश के चलते उल्हासनगर शहर के एक थाने के अंदर उन पर गोली चला दी थी।

शिवसेना के कल्याण जिला प्रमुख गोपाल लांडगे ने बुधवार को एक बयान में बताया कि महेश गायकवाड़ समेत गठबंधन के सदस्य ‘‘पार्टी विरोधी’’ गतिविधियों में शामिल थे और मौजूदा चुनावों में पार्टी के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे थे। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में शिवसेना, भाजपा और राकांपा शामिल हैं।

शिवसेना यूबीटी का वचननामा जारी

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने राज्य चुनावों के लिए ‘वचननामा’ जारी किया। इस दौरान उन्होंने कहा, “मैंने अभी शिवसेना की ओर से महा विकास अघाड़ी की सरकार आने के बाद हम क्या-क्या करेंगे, जनता की सेवा हम कैसे करेंगे, उसके लिए हमने वचननामा जनता के सामने रखा है। हम जो कहते हैं वो करते हैं। हमने कई वादें पूरे किए हैं और आज भी हमने जो वादे किए हैं, उन्हें हम जनता का आशीर्वाद मिलने के बाद पूरा करेंगे।”

अजित पवार ने किया नवाब मलिक का बचाव

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राकांपा की तरफ से नवाब मलिक को उतारने पर पार्टी के अध्यक्ष अजित पवार उनके बचाव में उतरे हैं। पवार ने कहा कि हमने उन्हें उम्मीदवारी दी, इसलिए हमें उनके अभियान में जाना पड़ेगा। उनके खिलाफ कोई भी आरोप साबित नहीं हुआ तो आखिर उन्हें दोषी कैसे कहा जा सकता है।”

राज ठाकरे पर बरसी कांग्रेस

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीच नेताओं में आपसी टकराव नजर आने लगे हैं। अब कांग्रेस नेता नाना पटोले ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे पर हमला बोला है। पटोले ने कहा कि उनके बारे में बात करने की जरूरत ही नहीं, जो संवैधानिक प्रणाली को नहीं मानते। हमारा संविधान कहता है कि सभी अपना धर्म मान सकते हैं, लेकिन कुछ लोग हैं जो समाज में धर्म के आधार पर बंटवारा करना चाहते हैं। वे संविधान को नहीं मानते। इसलिए उनके बारे में बात करना भी बेकार है।

भाजपा पर हेमंत सोरेन का करारा हमला

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने अपने ट्वीट में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि, वे यहां ‘बौद्धिक जहर’ फैला रहे हैं। लेकिन यह यहां काम नहीं करेगा।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *