उत्तराखंड: यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 20 लोगों की हुई मौत, सर्च ऑपरेशन जारी

उत्तराखंड:  यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 20 लोगों की हुई मौत, सर्च ऑपरेशन जारी

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा में आज करीब 40 यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा गढ़वाल-रामनगर रूट पर सल्ट के पास हुआ है। दुर्घटना में अब तक करीब 20 लोगों की मौत हो चुकी है। घटना स्थल पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम राहत और बचाव में जुटी हुई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना में लोगों की जान जाने पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स’ पर पोस्ट किया, अल्मोड़ा जिले के मरचूला में हुई दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में यात्रियों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। जिला प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।’’

बता दें कि, घटना स्थल पर स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें घायलों को निकालकर उपचार के लिए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने के लिए तेजी से कार्य कर रही हैं। आवश्यकता पड़ने पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *