अभिनेता वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ का टीजर जारी, धांसू अवतार में दिखे वरुण

अभिनेता वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ का टीजर जारी, धांसू अवतार में दिखे वरुण

मीडिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिछले लंबे वक्त से वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी यह फिल्म इस साल की बहुचर्चित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के निर्देशन की कमान एटली ने संभाली है, जिन्होंने बीते साल शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘जवान’ जैसी सुपरहिट फिल्म दी थी।

बताते चले कि, अब ‘बेबी जॉन’ का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें वरुण का धांसू अवतार दिख रहा है। एक्शन से भरपूर इस टीजर को प्रशंसक पसंद कर रहे हैं। बेबी जॉन’ में वरुण की जोड़ी पहली बार अभिनेत्री वामिका गब्बी के साथ बनी है। अभिनेत्री कीर्ति सुरेश भी इस फिल्म में अहम भूमिका में नजर आएंगी।

बता दें कि, जैकी श्रॉफ भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। टीजर में तमाम सितारों की झलक दिख रही है।
यह फिल्म इस साल क्रिसमस के खास मौके पर यानी 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *