अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024: 5 नवंबर को होगा मतदान, जानिए कैसे होते है अमेरिका में चुनाव

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024: 5 नवंबर को होगा मतदान, जानिए कैसे होते है अमेरिका में चुनाव

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में दो दिन और बचे हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार, 5 नवंबर से लगभग 244 मिलियन मतदाता (24.4 करोड़) नया राष्ट्रपति चुनने के लिए वोट डालेंगे। इस बार मुकाबला डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के बीच है। कमला हैरिस के साथ उप-राष्ट्रपति के लिए मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज़ मैदान में हैं।

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया 5 चरणों में पूरी होती है। जानकारी के लिए बता दें कि, पहले चरण में प्राइमरी और कॉकस के जरिए डेलीगेट्स (प्रतिनिधि) चुने जाते हैं। चुने हुए डेलीगेट्स राष्ट्रपति की उम्मीदवारी करने वालों में एक का चुनाव करते हैं। दूसरे चरण में नेशनल कन्वेंशन के तहत रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवारों के बीच खुले मंच पर 4 बहस होती है। अगली प्रक्रिया इलेक्टर्स चुनने की होती है। इनकी संख्या राज्य की आबादी के अनुसार कम-ज्यादा हो सकती हैं।

अमेरिका में चुनाव के बाद 5 नवम्बर को ही वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी, लेकिन यह पता लगने में कई दिन लग सकते हैं कि अगला राष्ट्रपति कौन होगा। आम तौर पर मीडिया हाउस अपने पास मौजूद आंकड़ों के आधार पर चुनाव की रात या अगले दिन राष्ट्रपति चुनाव के विजेता की घोषणा करते हैं। अगर कोई उम्मीदवार 270 या उससे अधिक इलेक्टोरल कॉलेज वोट हासिल करता है, तो उसे चुनाव का विजेता घोषित किया जाएगा।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *