फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ का नया पोस्टर हुआ जारी, आमने-सामने नजर आए अल्लू अर्जुन और फहद फासिल

फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ का नया पोस्टर हुआ जारी, आमने-सामने नजर आए अल्लू अर्जुन और फहद फासिल

मीडिया सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, पिछले लंबे समय से अभिनेता अल्लू अर्जुन अपनी आगामी फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ को लेकर चर्चा में हैं। यह 2021 में आई फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ का सीक्वल है, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुआ था।

‘पुष्पा: द रूल’ ठीक एक महीने बाद यानी 5 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। मीडिया की माने तो, अब इससे पहले निर्माताओं ने फिल्म का नया पोस्टर साझा किया है, जिसमें अल्लू और फहद फासिल आमने-सामने नजर आ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, ‘पुष्पा: द रूल’ के निर्देशन की कमान सुकुमार कर रहे हैं। पहले भाग का निर्देशन भी उन्होंने ही किया था। इस फिल्म अल्लू की जोड़ी एक बार फिर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के साथ बनी है। ‘पुष्पा: द रूल’ हिंदी समेत तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ के साथ बंगाली भाषा में भी रिलीज होगी। यह पहली पैन-इंडिया फिल्म है, जो बंगाली भाषा में रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर जल्द रिलीज किया जाएगा।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *