टीकमगढ़/जतारा। वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा शिशुपाल अहिरवार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने श्यामर प्रजाति की लकड़ी से भरे एक ट्रक को जप्त किया। यह कार्रवाई डीएफओ सर्वेश सोनवानी (भा.व.से.) और एसडीओ मनीषा बघाड़े को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई। आधी रात को ऑपरेशन, माफियाओं का विरोध 1 अक्टूबर की रात मोहनगढ़ के समीप गोरा गांव अंतर्गत गारा टपरियन क्षेत्र में लाल रंग के 14 चक्का ट्रक (एमपी 09 DN 2343) में अवैध लकड़ी भरी होने की सूचना पर जतारा वन परिक्षेत्र की टीम मौके पर पहुंची।जैसे ही ट्रक को रोकने की कोशिश हुई, चालक ने ट्रक को कीचड़ में फंसाकर भागने का प्रयास किया। इस दौरान बोलेरा और ट्रैक्टर से आए माफियाओं ने वन अमले से धक्का-मुक्की की और ट्रक की चाबी छीनकर फरार हो गए।
पुलिस की मदद से जब्त हुआ ट्रक
स्थिति बिगड़ने पर वन विभाग ने थाना मोहनगढ़ को सूचना दी। थाना प्रभारी ने पुलिस बल भेजकर मौके से ट्रक को कब्जे में लिया और वाहन चालक व मालिक के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। बाद में कड़ी सुरक्षा के बीच ट्रक को जतारा लाया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा शिशुपाल अहिरवार ने किया। उनके साथ जतारा व टीकमगढ़ रेंज के दर्जनों वनकर्मी और मोहनगढ़ थाना पुलिस बल मौजूद रहा।
शामिल अधिकारी-कर्मचारी
कार्रवाई में वन अमले से ओमप्रकाश रैकवार, रियाजुद्दीन काजी, शहीद मुहम्मद, दीपेश प्रजापति, अजय अहिरवार, बाबूलाल विश्वकर्मा, राजेंद्र सिंह, राजेश पटेल, अमन प्रजापति, प्रमोद अहिरवार, अशोक कुमार वर्मा, विवेक वंशकार, शिवशंकर अहिरवार, दिनेश रजक, यासीन खान, लखनलाल कुशवाहा, जयराम अहिरवार, शुभम पटेल सहित स्थाईकर्मी व वाहन चालक शामिल रहे। वहीं पुलिस बल में मुकेश तिवारी व उनकी टीम ने सहयोग किया।
- October 4, 2025
0
209
Less than a minute
You can share this post!
administrator
Related Articles
मध्य प्रदेश : ड्राइवर की लापरवाही बनी बस…
- November 5, 2025
मध्य प्रदेश : एसआईआर में सरकारी कर्मचारी की…
- November 5, 2025
मिर्जापुर के चुनार रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा:…
- November 5, 2025

