नई दिल्ली। देश में आम जनता पर महंगाई का एक और बोझ बढ़ गया है। आज यानी 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में इजाफा कर दिया गया है। भारत की सबसे बड़ी सरकारी रिफाइनर कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 42 रुपये की बढ़ोतरी की है। समाचार एजेंसी आईएएनएस (IANS) के मुताबिक, कॉमर्शियल सिलेंडर के साथ-साथ 5 किलो वाले फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी 11 रुपये का इजाफा किया गया है। इस बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर अब 3,113.50 रुपये में मिलेगा। वहीं, 5 किलो वाले छोटे एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़कर 821 रुपये हो गई है। राहत की बात यह है कि तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस (14.2 किलो) सिलेंडरों के दामों में किसी तरह की कोई वृद्धि नहीं की है, जिससे घरेलू बजट पर फिलहाल कोई सीधा असर नहीं पड़ेगा।
कीमतों में इस बदलाव के बीच, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि सरकार देश की ईंधन सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए रणनीतिक भंडार (Strategic Reserves) बनाए जा रहे हैं और बाजार में एलपीजी की लगातार सप्लाई सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने के लिए सरकार द्वारा लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।
- June 1, 2026
0
83
Less than a minute
You can share this post!
administrator
Related Articles
एमपी कांग्रेस प्रमुख ने राज्य में 2,426 स्कूलों…
- September 5, 2026
जय कन्हैया लाल की : मथुरा, दिल्ली से…
- September 5, 2026
ईरान के साथ सैन्य टकराव पर बोले डोनाल्ड…
- September 5, 2026

