शेयर मार्केट में उतार चढ़ाव के बीच इन 5 Large Cap Stock पर बुलिश एक्शन, दे सकते हैं 41% रिटर्न

शेयर मार्केट में उतार चढ़ाव के बीच इन 5 Large Cap Stock पर बुलिश एक्शन, दे सकते हैं 41% रिटर्न

शेयर बाजार में आगे भी उतार-चढ़ाव की संभावनाओं के बीच एक्सपर्ट्स ने लार्जकैप कैटेगरी के कई सेगमेंट से 5 स्टॉक पर अपनी कवरेज शुरू की है, उनका मानना है कि वोलाटिल्टी के दौर में इन शेयरों में 40 प्रतिशत से अधिक तेजी आ सकती है.

नई दिल्ली:

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव बीते कल यानी 6 नवंबर को खत्म हो गया है. इस चुनाव में पूर्व रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को जीत हासिल हुई है, जो एक बड़ा ग्लोबल इवेंट था. इसके बाद अभी दो और ग्लोबल इवेंट बचें है. पहला चीन प्रोत्साहन पैकेज और दूसरा 7 अमेरिकी फेड रिजर्व पॉलिसी मीटिंग के फैसले, जिनकी वजह से शेयर बाजार में आगे भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. ऐसे में एक्सपर्ट्स ने लार्जकैप कैटेगरी के कई सेगमेंट से 5 स्टॉक पर अपनी कवरेज शुरू की है, उनका मानना है कि वोलाटिल्टी के दौर में इन शेयरों में 40 प्रतिशत से अधिक तेजी आ सकती है|

Havells India

हैवेल्स इंडिया का लेटेस्ट एवरेज स्कोर 8 है, जो एक महीना पहले 7 पर था. इस स्टॉक पर 34 एनालिस्ट का रिकमंडेशन आया है और उन्होंने संयुक्त रूप से निवेशकों को होल्ड करने की सलाह दी है. जानकारों का कहना है कि इस स्टॉक में 40 प्रतिशत से अधिक बढ़त की क्षमता है. हैवेल्स इंडिया का मार्केट कैप 105,022 करोड़ रुपये है|

LIC Housing Finance

इसके बाद, LIC Housing Finance का नाम आता है. इस स्टॉक का मौजूदा एवरेज स्कोर 9 है, जो 30 दिन पहले 8 था. इस स्टॉक पर 26 एनालिस्ट की बाय रेटिंग आई है. उनको उम्मीद है कि आगामी भविष्य में यह स्टॉक 35 प्रतिशत से अधिक का मुनाफा दे सकता है. इसके बाजार पूंजीकरण की बात करें तो, 34,907 करोड़ रुपये है|

NBCC India

वहीं, सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी NBCC India का भी लेटेस्ट एवरेज स्कोर 9 है, जो एक महीना पहले 8 पर था. इस पर 3 मार्केट एक्सपर्ट्स ने होल्ड रेटिंग दी है.उनका कहना है कि इसमें 30 फीसदी से अधिक बढ़ोतरी हो सकती है. इसका बाजार मूल्यांकन 27,365 करोड़ रुपये है|

Narayana Hrudayalaya

नारायण हृदयालय का भी मौजूदा एवरेज स्कोर 9 है, जो एक महीना पहले 8 पर था. इस स्टॉक 9 एनालिस्ट ने होल्ड करने की सलाह दी है. उन्हें उम्मीद है कि इसमें आगामी समय में 28 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 25,526 करोड़ रुपये है|

Bharti Hexacom

वहीं, इस लिस्ट में सबसे आखिरी में Bharti Hexacom का नाम आता है. इस स्टॉक का लेटेस्ट एवरेज स्कोर 8 है, जो पहले 6 था. एनालिस्ट ने इस स्टॉक में 21 प्रतिशत से अधिक उछाल की संभावना जताई है. इसके मार्केट कैप की बात करें तो, 73,378 करोड़ रुपये है|

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *