विदिशा, लटेरी (मुरवास)। गांव मुरवास स्थित मदरसे में बुधवार को नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व थाना प्रभारी राजेश कुमार मिश्रा ने किया। इस अवसर पर मदरसे के बच्चों, धर्मगुरुओं, वरिष्ठ नागरिकों और पुलिस स्टाफ ने भाग लिया। सभी ने नशे के दुष्परिणामों की जानकारी ली और नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। अभियान के दौरान “एक पौधा मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया। इस पहल के ज़रिये बच्चों और उपस्थित जनों ने पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सुधार के दोहरे संदेश दिए। पौधारोपण में मौलाना अनिसुर रहमान, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष इलियास खान, अब्दुल वहीद खान, पूर्व सरपंच हाजी वहीद खान सहित मदरसा स्टाफ और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बच्चों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई और कहा कि नशा न केवल शरीर को हानि पहुंचाता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। उन्होंने बच्चों से शिक्षा पर फोकस करने और समाज को सकारात्मक दिशा देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों में उत्साह और जागरूकता का माहौल देखने को मिला। मदरसे के शिक्षकों ने इस पहल को सराहनीय बताया और कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं।
- July 24, 2025
0
253
Less than a minute
You can share this post!
administrator

